Indian Modern History European Company ka Agman Notes नमस्कार आज इस पोस्ट के माध्यम से आपको आधुनिक भारतीय इतिहास जिसमें यूरोपीय कंपनी का आगमन Notes दिया जाएगा यहां पर जो प्रश्न लिए गए हैं यह सभी प्रश्न अलग-अलग एग्जाम में पूछे गए हैं इन प्रश्नों को यदि आप हल करते हैं तो इसका अर्थ आप सभी एग्जाम के प्रीवियस ईयर पेपर को हल कर पाएंगे
यहां पर प्रश्नों के साथ-साथ उत्तर भी दिया गया है और उसका विस्तार पूर्वक उत्तर बताया गया है जिससे आपका जो थ्योरी पार्ट है वह भी आपका कंप्लीट हो जाएगा आपको किताबें पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी सिंपल इन प्रश्नों को हल करें और इन एक्सप्लेन पार्ट को पढ़ें जिससे आपका रिवीजन और सभी टॉपिक कवर हो जाएंगे।
सबसे पहले प्रश्नों को हल करें और सोचे कि उसका उत्तर कौन सा होगा उसके बाद उसके आंसर को देखें और उसका एक्सप्लेन को पढ़ें जिससे आपका सारी थ्योरी पार्ट कंप्लीट हो जाएगा।
1. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है?
(a) फोर्ट सेंट डेविड
(b) फोर्ट सेंट एंड्रयू
(c) फोर्ट विलियम
(d) फोर्ट विक्टोरिया
उत्तर-(c) बर्दवान जिले के एक जमींदार शोभा सिंह के विद्रोह के कारण अंग्रेजों को 1696 ई. में अपनी नई कोठी की किलेबंदी की अनुमति मिल गई। बंगाल के सूबेदार अजीम-उस-शान ने 1698 ई. में अंग्रेजों को सूतानती, कलिकाता और गोविंदपुर नामक तीन गांवों की जमींदारी प्रदान की, जिसके बदले में उन्हें इन गांवों के मालिकों को 1200 रु. देने पड़े। इंग्लैंड के सम्राट के सम्मान में उक्त किलेबंद व्यावसायिक प्रतिष्ठान का नाम फोर्ट विलियम रखा गया। सर चार्ल्स आयर इसका पहला प्रेसीडेंट बना था।
2. निम्न में से कौन-सा भारत आने वाला पहला अंग्रेजी जहाज है?
(a) एलिजाबेथ
(c) रेड ड्रैगन
(b) बंगाल
(d) मेफ्लावर
उत्तर-(c) नोट- कैप्टन हॉकिस के नेतृत्व में हेक्टर नामक पहला अंग्रेजी जहाज 1608 ई. में सूरत के बंदरगाह पर आकर रुका था तथा हॉकिस ही वह प्रथम अंग्रेज व्यक्ति था जिसने समुद्री मार्ग से भारत की भूमि पर कदम रखा था। दिए गए विकल्पों में हेक्टर नहीं है तथापि रेड ड्रैगन उसी जहाजी बेड़े में शामिल था जिसमें हेक्टर जहाज था। अतः प्रश्नानुसार अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) होगा।
3.भारत में डच का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश कहां था?
(a) मसूलीपट्टनम
(b) पुलीकट
(c) सूरत
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(a) भारत में ड्चों का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश मसूलीपट्टनम (1605 ई.) था। भारत में डचों की अन्य कोठियां थी-पुलीकट (1610 ई.), सूरत (1616 ई.), विमलीपट्टनम, चिनसुरा, कासिम बाजार, पटना, बालासोर आदि।
4. 1651 में मुगलों द्वारा बंगाल में किस स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी?
(a) कलकत्ता
(b) कासिम बाजार
(c) सिंगूर
(d) बर्दवान
उत्तर-(b) 1651 ई. में मुगलों द्वारा बंगाल में कासिम बाजार और हुगली नामक स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी।
5. अंग्रेजों ने निम्नलिखित स्थानों पर जिस क्रम में अपने व्यापार केंद्र स्थापित किए, उनका सही कालानुक्रम है-
(a) कलकत्ता, बंबई, मद्रास, सूरत
(b) बंबई, मद्रास, सूरत, कलकत्ता
(c) सूरत, मद्रास, बंबई, कलकत्ता
(d) सूरत, मद्रास, कलकत्ता, बंबई
उत्तर-(c) अंग्रेजों ने अपने व्यापारिक केंद्र निम्नक्रम के अनुसार स्थापित किए थे- सूरत 1613 ई. मद्रास 1639 ई. बंबई 1687 ई. कलकत्ता 1698 ई.
6. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान भारत में पुर्तगालियों का मुख्यालय था?
(a) कोचीन
(b) गोवा
(c) कालीकट
(d) कन्नौर
उत्तर-(b) प्रारंभ में अल्फांसो द अल्बुकर्क द्वारा कोचीन को मुख्यालय बनाया गया था। 1530 ई. में नीनो द कुन्हा द्वारा सरकारी कार्यालय कोचीन से गोवा स्थानांतरित कर दिया। इस प्रकार गोवा काफी लंबी अवधि तक पुर्तगालियों का मुख्यालय बना रहा।
7. अंग्रेज शासक चार्ल्स II को किसकी राजकुमारी से विवाह करने के लिए बंबई दहेज में दिया गया था?
(a) हॉलैंड
(b) डेनमार्क
(c) फ्रांस
(d) पुर्तगाल
उत्तर-(d) 1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स II का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने के कारण अंग्रेजों को बंबई दहेज के रूप में प्राप्त हुआ था। बाद में चार्ल्स II ने बंबई को 10 पौंड के वार्षिक किराए पर ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया।
8. भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज का श्रेय जाता है-
(a) फ्रांसीसियों को
(b) डच को
(c) पुर्तगालियों को
(d) अंग्रेजों को
उत्तर-(c) भारत के लिए समुद्री मार्ग की खेज का श्रेय वास्को डि गामा को दिया जाता है जो एक पुर्तगली था। यह कालीकट के तट पर 1498 ई. में पहुंचा था यहां के स्थानीय शासक जमेोरिन ने उसका स्वागत किया जबकि स्थानीय व्यापारियें ने उसका विरोध किया।
9. पुर्तगाली यात्री वास्को डि गामा का कालीकट आने पर भव्य स्वागत करने वाले भारतीय राजा का नाम बताइए।
(a) असफ जाह इस्माइल मुल्क
(b) देवराय
(c) जमोरिन
(d) कृष्णदेवराय
उत्तर-(c)
10. ‘केप ऑफ गुड होप’ के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज किसने की थी ?
(a) वास्को डि गामा
(b) अमुंदसेन
(c) क्रिस्टोफर कोलंबस
(d) जॉन काबोट
उत्तर-(a) ‘केप ऑफ गुड होप’ के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज वास्को डि गामा ने की थी। वह सर्वप्रथम 1498 ई. में भारत के कालीकट के तट पर इसी मार्ग से आया था।
11. भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने वाले थे-
(a) पुर्तगाली
(b) फ्रांसीसी
(c) अंग्रेज
(d) डच
उत्तर-(a) 1498 ई. में वास्को डि गामा के भारत आगमन के साथ भारत में सर्वप्रथम विदेशी यूरोपियों के रूप में पुर्तगालियों का आगमन हुआ था। भारत के क्षेत्रों से वे सबसे बाद में गोवा से (1961 ई. में) गए।
12. भारत में पुर्तगाली सत्ता की वास्तविक नींव रखने वाले महानतम पुर्तगाली गवर्नर थे-
(a) अल्मेडा
(b) अल्बुकर्क
(c) फ्रांसिस ड्रेक
(d) वास्को डि गामा
उत्तर-(b) भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बुकर्क (1509-15 ई.) था। इसने भारत में एक प्रादेशिक शक्ति के रूप में पुर्तगाली राज्य की स्थापना की। इसने 1510 ई. में गोवा जीता 1511 ई. में मलक्का पर नियंत्रण किया तथा फारस की खाड़ी में हरमुज पर अधिकार किया।
13. पुर्तगालियों द्वारा कालीकट से ले जाए जाने वाले कालीकट के सूती कपड़े यूरोप में आमतौर पर क्या कहलाते थे?
(a) कैलको
(b) कैलिको
(c) कौटेक्स
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b) पुर्तगालियों द्वारा कालीकट से ले जाए जाने वाले कालीकट के सूती कपड़े यूरोप में आमतौर पर कैलिको (Calico) कहलाते थे।
14. गुजरात का शासक बहादुर शाह किसके साथ हुई संघर्ष में मारा गया?
(a) डच
(b) अंगेज
(c) पुर्तगाली
(d) फ्रेंच
उत्तर-(c) गुजरात का शासक बहादुर शाह 1537 ई. में गुजरात बंदरगाह के समीप जहाज का निरीक्षण करते समय पुर्तगालियों द्वारा मारा गया।
15. अपने शासन के दौरान अंग्रेज किसानों को आसाम में………. उगाने के लिए मजबूर करते रहे।
(a) जूट
(b) चाय
(c) गन्ना
(d) गेहूं
उत्तर-(b) अंग्रेजों द्वारा अपनी साम्राज्यवादी नीतियों की पूर्ति, राजस्व एवं कच्चे माल की आवश्यकता की पूर्ति के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कृषिगत उपायों का सहारा लिया गया। जिसमें बंगाल में जूट, आसाम में चाय, गन्ना संयुक्त प्रांत में तथा मद्रास में चावल उगाने के लिए मजबूर करते थे।
16. अपने शासन के दौरान अंग्रेज किसानों को मद्रास में…….. उगाने के लिए मजबूर करते रहे।
(a) जूट
(b) चाय
(c) गन्ना
(d) चावल
उत्तर-(d) अपनी साम्राज्यवादी नीतियों को विस्तार देने हेतु अंग्रेजों ने अपने शासन के दौरान विभिन्न प्रयोग किए जिनमें अपनी आर्थिक संरचना को मजबूत करने एवं ब्रिटेन को निर्यात हेतु कृषकों का अधिक से अधिक शोषण शामिल रहा, जिससे उन्हें आय के साथ-साथ फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुई। देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी आवश्यकतानुसार वो कृषकों को फसल उगाने के लिए मजबूर करते थे जैसे-पंजाब में गेहूं, महाराष्ट्र एवं पंजाब में कपास तथा मद्रास में चावल की खेती प्रमुख रही।

| क्रम संख्या | महत्वपूर्ण निर्देश |
| 1 | Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए। |
| 2 | Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। |
| 3 | इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें। |
हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।