WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गणित संख्या पद्धति की तैयारी नोट्स से कैसे करें? | CG Amin Patwari Maths Number System Hand Notes

CG Amin Patwari Maths Number System Hand Notes नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में Number System Class टॉपिक का गणित हैंड नोट्स दिया गया है यदि आप मैथ के कांसेप्ट को रिवीजन करना चाहते हैं तो नोट्स के माध्यम से कर सकते हैं। एक बार यदि कांसेप्ट को समझ जाते हैं तो आगे संख्या पद्धति (Number System) के सभी टाइप के प्रश्न को हल कर पाएंगे।

गणित को पढ़ने के लिए सबसे पहला कांसेप्ट को समझें अर्थात् नियम, परिभाषा, और लॉजिक उसके बाद उदाहरण को अच्छे से देखें बिना कांसेप्ट को समझे सवाल को नहीं रखना चाहिए यदि आप सवाल को बस रखते हो तो आने वाले प्रश्न में यदि बदलाव आता है तो आप उसमें गलती कर देते हैं।

CG Amin Patwari Maths Number System Hand Notes

Number System में 10 Types के प्रश्न बनते हैं जिसमें विविध भी शामिल है गणित (Math’s) हर विद्यार्थी के लिए एक ऐसा विषय है जिससे या तो लोग बहुत प्यार करते हैं या बहुत डरते हैं। कई Students को लगता है कि गणित बहुत कठिन है, लेकिन असल में गणित समझने का विषय है, याद करने का नहीं। अगर आप इसे नोट्स से पढ़ें और रोज़ प्रैक्टिस करें, तो गणित सबसे आसान विषय बन सकता है।

गणित की तैयारी कैसे करें CG Amin Patwari Maths Number System Hand Notes

गणित में सबसे ज़रूरी बात है Concept Clear होना। अगर आप सिर्फ फ़ॉर्मूले याद करेंगे तो प्रश्न हल नहीं होंगे, लेकिन अगर आप कॉन्सेप्ट समझेंगे तो हर सवाल आसान लगेगा। गणित की तैयारी के लिए इन स्टेप्स को अपनाएँ:

बेसिक से शुरुआत करें – सबसे पहले जोड़, घटाव, गुणा, भाग और BODMAS नियम को अच्छे से समझें।

नोट्स बनाएं – हर टॉपिक के फ़ॉर्मूले, नियम और उदाहरण अपने शब्दों में लिखें

रोज़ प्रैक्टिस करें – गणित में बिना प्रैक्टिस के कुछ याद नहीं रहता। रोज़ 10–15 प्रश्न हल करें।

गलत सवालों का कारण जानें – जहाँ गलती हुई, वहाँ रुककर समझें कि क्यों हुई।

टाइम मैनेजमेंट सीखें – हर सवाल को तेज़ी से हल करने की आदत डालें। सरल शब्दों में, Number System का मतलब है : संख्याओं को एक निश्चित तरीके से लिखने और समझने की तरीके।

See also  अमीन पटवारी के पेपर को सॉल्व करें: CG Amin Patwari Question Paper Notes For Students Help

(1) Natural Numbers (प्राकृतिक संख्याएँ)
जो संख्याएँ 1 से शुरू होती हैं, उन्हें प्राकृतिक संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: 1, 2, 3, 4, 5, … ये संख्याएँ गिनती के काम आती हैं।


(2) Whole Numbers (पूर्ण संख्याएँ)
जब हम प्राकृतिक संख्याओं में 0 जोड़ देते हैं, तो वे पूर्ण संख्याएँ कहलाती हैं।
जैसे: 0, 1, 2, 3, 4, 5, …


(3) Integers (पूर्णांक संख्याएँ)
जब हम सकारात्मक (Positive) और नकारात्मक (Negative) दोनों संख्याएँ लेते हैं, तो वे पूर्णांक कहलाती हैं।
जैसे: -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3, …


(4) Even Numbers (सम संख्याएँ)
जो संख्याएँ 2 से विभाजित होती हैं, वे सम संख्याएँ होती हैं।
जैसे: 2, 4, 6, 8, 10, …


(5) Odd Numbers (विषम संख्याएँ)
जो संख्याएँ 2 से विभाजित नहीं होतीं, वे विषम कहलाती हैं।
जैसे: 1, 3, 5, 7, 9, …


(6) Prime Numbers (अभाज्य संख्याएँ)
जो संख्याएँ केवल 1 और स्वयं से विभाजित होती हैं, उन्हें अभाज्य संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: 2, 3, 5, 7, 11, 13, …


(7) Composite Numbers (संयोज्य संख्याएँ)
जो संख्याएँ 1 और स्वयं के अलावा अन्य संख्याओं से भी विभाजित होती हैं, उन्हें संयोज्य संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: 4, 6, 8, 9, 10, …


(8) Rational Numbers (परिमेय संख्याएँ)
जो संख्याएँ p/q के रूप में लिखी जा सकती हैं (जहाँ q ≠ 0), उन्हें परिमेय संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: 1/2, -3/4, 5, 7/8


(9) Irrational Numbers (अपरिमेय संख्याएँ)
जो संख्याएँ p/q के रूप में नहीं लिखी जा सकतीं, वे अपरिमेय संख्याएँ कहलाती हैं।
जैसे: √2, √3, π (पाई)


(10) Real Numbers (वास्तविक संख्याएँ)
सभी परिमेय और अपरिमेय संख्याओं को मिलाकर जो समूह बनता है, उसे वास्तविक संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: 2, 3.5, -7, √2, π

Number System को कैसे पढ़ें : Number System को समझने के लिए सबसे पहले आपको बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करना चाहिए।

See also  आधुनिक भारतीय इतिहास यूरोपीय कंपनी का आगमन नोट्स | Indian Modern History European Company ka Agman Notes

नोट्स से प्रैक्टिस करने का मतलब है — जो आपने सीखा है, उसे लिखकर और हल करके दोहराना। हर टॉपिक के लिए अलग नोट्स बनाएं। Number System, Algebra, Geometry आदि को अलग-अलग रखें।

  1. नोट्स में छोटे उदाहरण लिखें: उदाहरण से याद रखना आसान होता है।
  2. हर दिन 10 सवाल हल करें: सवाल जितने ज़्यादा, अभ्यास उतना मजबूत।
  3. गलत सवालों को लाल पेन से मार्क करें: अगली बार रिवीजन में पहले वही दोहराएँ।
  4. नोट्स को सुंदर और साफ-सुथरा रखें।: पढ़ने में मन लगता है और समझने में आसानी होती है।

Math में अच्छे नंबर लाने के सुझाव CG Amin Patwari Maths Number System Hand Notes

कॉन्सेप्ट समझें, रटें नहीं। रोज़ अभ्यास करें। हर सवाल को स्टेप बाय स्टेप हल करें। टाइम लिमिट लगाकर पेपर सॉल्व करें। पुराने प्रश्न पत्र हल करें। कठिन टॉपिक पर ज़्यादा ध्यान दें। हर रविवार एक मॉक टेस्ट दें।

निष्कर्ष

गणित में सफलता पाने के लिए सबसे ज़रूरी है नियमित अभ्यास। Number System गणित की नींव है अगर यह टॉपिक मजबूत हो गया, तो आगे के सारे चैप्टर अपने आप आसान लगेंगे। नोट्स बनाना और उनसे अभ्यास करना आपकी याददाश्त को बढ़ाता है और परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करता है।

Important Links

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए।
2Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

See also  CG Amin Patwari Maths Simplification Hand Notes

Leave a Comment