RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025-26 – 5810 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

RRB NTPC Graduate Level Recruitment नमस्कार यदि आपने ग्रेजुएशन पास कर ली है तो आप सभी के लिए रेलवे में नया भर्ती जारी हो चुका है जो कि इस प्रकार से है यह रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level Recruitment 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। यह भर्ती खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और रेलवे में एक स्थाई व सम्मानित नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती में कुल 5810 पदों पर अवसर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025 – पोस्ट विवरण

इस भर्ती में NTPC Graduate Level के अंतर्गत कई प्रकार के पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख पद Station Master, Goods Train Manager, Chief Commercial cum Ticket Supervisor, Junior Accounts Assistant cum Typist, Senior Clerk cum Typist और Traffic Assistant शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियाँ होती हैं, लेकिन सभी के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। कुल मिलाकर इस भर्ती में 5810 पद हैं, जो देशभर के सभी RRB जोन के लिए जारी किए गए हैं। यदि आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो यह चयन प्रक्रिया आपके लिए बड़ा अवसर बन सकती है।

  • यहाँ पदों की संख्या पॉइंट्स में सरल रूप में दी गई है:
  • Chief Commercial cum Ticket Supervisor – 161 पद
  • Station Master – 615 पद
  • Goods Train Manager – 3416 पद
  • Junior Accounts Assistant cum Typist – 921 पद
  • Senior Clerk cum Typist – 638 पद
  • Traffic Assistant – 59 पद
  • कुल पद – 5810

Salary Details – सैलरी कितनी मिलेगी

RRB NTPC Graduate Level के पदों पर बहुत अच्छी सैलरी मिलती है। रेलवे की नौकरी में सैलरी के साथ-साथ कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। कुछ पदों की शुरुआती सैलरी 25,500 रुपये से शुरू होती है। उच्च पदों पर शुरुआती सैलरी 29,200 रुपये तक मिलती है।

Station Master और Chief Commercial cum Ticket Supervisor जैसे पदों पर 35,400 रुपये तक शुरुआती सैलरी दी जाती है। इसके साथ-साथ कर्मचारियों को DA, HRA, Transport Allowance, Medical सुविधाएँ और Railway Pass जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं। रेलवे की सैलरी स्थिर होती है और समय के साथ प्रमोशन के अवसर भी मिलते हैं।

Age Limits – उम्र सीमा

उम्र सीमा किसी भी भर्ती में एक महत्वपूर्ण मानदंड होता है। न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष, अधिकतम उम्र: 33 वर्ष उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 1993 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।

आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट भी दी गई है: OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट। PwBD उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट। Ex-Servicemen और रेलवे कर्मचारियों को नियम अनुसार छूट मिलेगी।

Education Qualification – शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत सरल है। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता होती है, जैसे:
Junior Accounts Assistant cum Typist, Senior Clerk cum Typist इन दोनों पदों के लिए टाइपिंग आवश्यक है। टाइपिंग स्पीड इस प्रकार होनी चाहिए: अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट, हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट जो उम्मीदवार कंप्यूटर और टाइपिंग में दक्ष हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

Documents Required – आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • ग्रेजुएशन का प्रमाण-पत्र
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पता प्रमाण
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

Selection Process – चयन प्रक्रिया

  • पहला चरण (CBT Stage-I) यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित और रिजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • दूसरा चरण (CBT Stage-II) यह मुख्य परीक्षा होती है। इसमें विषय अनुसार अधिक प्रश्न और अधिक अंक होते हैं।
  • Typing Test या CBAT (यदि आवश्यक हो) टाइपिस्ट पोस्ट के लिए टाइपिंग टेस्ट और Station Master तथा Traffic Assistant जैसे पदों के लिए CBAT आयोजित किया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) इसमें आपके सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) रेलवे के प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग मेडिकल स्टैंडर्ड होते हैं।

Application Fees – आवेदन शुल्क

General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
SC, ST, PwBD, महिला उम्मीदवार और Ex-Servicemen के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
सबसे खास बात यह है कि जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा देंगे, उन्हें शुल्क का बड़ा भाग वापस कर दिया जाएगा।
General/OBC/EWS को 400 रुपये वापस मिलेंगे।
SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का पूरा रिफंड मिलेगा।

Application Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2025
आवेदन सुधार (Correction) की तिथि: 30 नवंबर से 09 दिसंबर 2025 तक
परीक्षा तिथि: जल्द जारी होगी

How to Apply – आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अपने जोन (जैसे RRB Patna, RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि) का चयन करें।
  • NTPC Graduate Level Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपने मोबाइल नंबर व ईमेल से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Job Ayog Indication Image
क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए।
2Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

FAQs

प्रश्न 1: RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 5810 पद निकाले गए हैं।

प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र कितनी हो सकती है?

अधिकतम उम्र 33 वर्ष रखी गई है।

प्रश्न 3: आवेदन शुल्क कितना है?

General/OBC/EWS के लिए 500 रुपये और अन्य श्रेणियों के लिए 250 रुपये।

Leave a Comment