IPPB Recruitment 2025-26: IPPB Bank Vacancy में अभी आवेदन करें।

IPPB Recruitment नमस्कार इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में 309 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी हो चुका है यदि आप भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप सभी के लिए सुनहरा मौका है।

बैंक ने पूरे देश में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट के कुल 309 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है यह भर्ती उन उम्मीदवार के लिए स्पेशल है जो सरकारी नौकरी, डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप अपने घर की फाइनेंसियल स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो आपके लिए IPPB Recruitment के तरफ से सबसे बड़े नेटवर्क इंडिया पोस्ट पेमेंट के जरिए डिजिटल बैंक को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यभार दिया जाएगा इसमें नए कर्मचारियों की आवश्यकता है तो इस मौका को बिल्कुल न गंवाए।

IPPB Recruitment पदों की जानकारी

अगर आप Bank Jobs 2025, Government Jobs, या Digital Banking Jobs की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है इस पोस्ट में दो प्रमुख पद शामिल है पहले है (Assistant Manager) असिस्टेंट मैनेजर जिसमें ब्रांच के जिम्मेदारी होती है तथा बैंक सेवाओं का देखरेख करना होता है इसमें टोटल 110 पोस्ट हैं दूसरा है (Junior Associate) जूनियर एसोसिएट जिसमें ग्राहक सेवा लेनदेन और दस्तावेज का चेक करना जैसे कार्य शामिल है इसमें 199 पोस्ट हैं जिससे कुल मिलाकर 309 पोस्ट निकल गए हैं।

Bank Jobs 2025 योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है जिसमें Arts, Commerce, Science, Engineering सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं आवेदन के समय उनके पास पूर्ण डिग्री और प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

IPPB Recruitment Age Limit

IPPB ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। Assistant Manager पद के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। वहीं Junior Associate पद के लिए आयु 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सभी उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। यदि आप किसी आरक्षित श्रेणी से आते हैं, तो आपको केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी। SC, ST, OBC, PwD और Ex-Servicemen को यह लाभ मिलेगा, जिसका विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।

IPPB Selection Process 2025: चयन प्रक्रिया

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) : यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam) : यह परीक्षा अधिक विस्तृत होती है और इसमें बैंकिंग, वित्त और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होते हैं।
3. साक्षात्कार (Interview) : योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है जहाँ उनके कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी और बैंकिंग समझ का परीक्षण किया जाता है।
4. दस्तावेज़ सत्यापन : अंत में चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेज़ों की जांच की जाती है।

IPPB Recruitment Application Fee

IPPB ने इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान रखा है। आवेदन शुल्क ₹750 है, जिसे केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही जमा किया जा सकता है।

IPPB Recruitment Application Date

ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदक 1 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप Bank Jobs 2025, Government Jobs, या Digital Banking Jobs की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न चूकें।

IPPB Recruitment दस्तावेज़

पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
शैक्षणिक प्रमाणपत्र (यदि मांगा जाए)
कैटेगरी प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)

IPPB Bank Recruitment 2025-26 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • IPPB में आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है और कोई भी उम्मीदवार इसे आसानी से पूरा कर सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में ippbonline.com टाइप करें और आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • करियर सेक्शन में जाएं होमपेज पर “Career” या “Recruitment 2025” सेक्शन पर क्लिक करें और असिस्टेंट मैनेजर एवं जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिंक खोजें।
  • New Registration करें
  • “New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ईमेल ID दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
  • Login करके फॉर्म भरें
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरें। ध्यान रखें कि आपके नाम, जन्म तिथि और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल आपके दस्तावेजों के अनुरूप हो।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें ₹750 का भुगतान ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से करें। फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें

IPPB Recruitment निष्कर्ष

IPPB Bank Recruitment 2025 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंकिंग, डिजिटल फाइनेंस, और सरकारी नौकरी में भविष्य बनाना चाहते हैं। 309 पदों पर भर्ती का यह योग्य उम्मीदवारों के लिए करियर मौका लेकर आया है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जरूर जमा करें।

Job Ayog Indication Image
क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए।
2Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment