Computer Class Notes and MCQ Set MS Word JobAyog नमस्कार कंप्यूटर की महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर यहां पर दिए गए हैं यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में से प्रश्न उत्तर लिए गए हैं यह सभी प्रश्न – उत्तर अलग-अलग परीक्षाओं में पूछे गए हैं यह सभी प्रश्न को विस्तार पूर्वक उत्तर से समझाया गया है।
यदि आप इन प्रश्नों को हल करते हैं तो आने वाले कंप्यूटर के प्रश्नों को आसानी से कोई भी परीक्षा में हल कर पाएंगे क्योंकि यहां पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ विस्तार पूर्वक उत्तर देकर समझाया गया है जिससे आने वाले सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
पिछले साल के पेपर को हल करना अति महत्वपूर्ण रहता है क्योंकि इससे हमें कंप्यूटर के पूछे जाने वाले Questions को समझ पाते हैं तथा उसके पैटर्न को समझ पाते हैं अतः हमें पिछले साल पूछे जाने वाले प्रश्नों को जरूर हल करना चाहिए जो आपके सामने नीचे दिया गया है इसका संपूर्ण नोट्स भी नीचे पीएफ के माध्यम से दिया गया है जरूर प्राप्त करें।
Computer Class Notes and MCQ Set MS Word JobAyog
1.Which of the following programs/software is NOT used for creating a word document? निम्नलिखित में से किस प्रोग्राम/सॉफ्टवेयर का प्रयोग वर्ड डाक्यूमेंट बनाने में नहीं करते है?
(a) Notepad/नोटपैड
(b) Adobe Acrobat Reader/एडोब एक्रोबैट रीडर
(c) Microsoft Word/माइक्रोसाफ्ट वर्ड
(d) Wordpad/वर्ड पैड
Ans. (b) : एडोब एक्रोबैट रीडर पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (PDF) में फाइलों को देखने, बनाने, मैन्युपुलेट करने, प्रिंट करने और मैनेज करने का एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। इसका प्रयोग वर्ड डाक्यूमेंट बनाने में नहीं किया जाता है।
2.Which of the following applications belongs to MS Office? इनमें से कौन सा एप्लिकेशन MS ऑफिस का है?
(a) Word/वर्ड
(b) Photoshop/फोटोशॉप
(c) Gmail/जीमेल
(d) Chrome/क्रोम
Ans: (a) एम.एस. ऑफिस पैकेज के अन्तर्गत मुख्यतः वर्ड, एक्सेल, पॉवर प्वांइट, एक्सेस आदि आते है जिनका प्रयोग ऑफिस वर्क में होता है जबकि फोटोशॉप, जीमेल तथा क्रोम एम.एस. ऑफिस पैकेज के अन्तर्गत नहीं आते।
3.निम्न में से कौन सा एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है?
(a) कम्पाइलर
(b) ऑपरेटिंग सिस्टम
(c) एम. एस. ऑफिस
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans : (c) एम. एस. ऑफिस एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का वह समूह है, जो किसी विशिष्ट कार्य के लिए तैयार किए जाते है। संस्थान, व्यक्ति या कार्य को देखकर आवश्यकतानुसार इस सॉफ्टवेयर का विकास किया जाता है। एम. एस. ऑफिस के अन्तर्गत मुख्यतः एम. एस. वर्ल्ड, एम. एस. एक्सेल, एम. एस. पॉवरप्वाइंट तथा एम. एस. एक्सेस आते हैं।
4.Which one of the following is not an Office Package? निम्नलिखित में से कौन सा ऑफिस पैकेज नहीं है?
(a) WPS/डब्ल्यूपीएस
(b) Microsoft Office 2010/माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010
(c) Quantum/क्वांटम
(d) Libre/लिब्रे
Ans. (c) : क्वांटम ऑफिस पैकेज नहीं है, जबकि डब्ल्यूपीएस, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010 एवं लिब्रे ऑफिस पैकेज है।
5.Which of these is NOT a part of the MS Office Suite? निम्नलिखित में से कौन सा एमएस ऑफिस सुइट का हिस्सा नहीं है?
(a) Power Point/पावर पॉइंट
(b) Projects/प्रोजेक्ट्स
(c) Word/वर्ड
(d) Excel/एक्सेल
Ans. (b) : माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS-office) दुनिया का पॉपुलर ऑफिस सूट है जबकि, पॉवरप्वाइंट एम.एस ऑफिस के अन्तर्गत एक प्रोग्राम है जिस पर स्लाइड आधारित प्रस्तुतीकरण कंटेंट तैयार की जाती है। एक्सेल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सूट के साथ आने वाला स्प्रेडशीट प्रोग्राम है.
6.माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का निजी सूचना प्रबंधक है-
(a) आउटलुक
(b) इंटरनेट एक्सप्लोरर
(c) ऑर्गनाइजर
(d) एक्सेस
Ans : (a) माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक माइक्रोसॉफ्ट की ओर से पर्सनल इन्फार्मेशन मैनेजर है जो माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस सूट के पार्ट के रूप में उपलब्ध रहता है।
7.is not an example of Presentation Graphics Software./सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण नहीं है। प्रेजेंटेशन ग्राफ़िक
(a) Macromedia/मैक्रोमीडिया
(b) Coreldraw/कोरेलड्रा
(c) Foxpro/फॉक्सप्रो
(d) Powerpoint/पॉवरप्वॉइंट
Ans. (c) मैक्रोमीडिया, कोरेलड्रा, पॉवर प्वॉइंट यह सभी प्रेजेंटेशन ग्राफिक सॉफ्टवेयर का उदाहरण है जबकि फॉक्सप्रो एक टेक्स्ट-आधारित प्रक्रियात्मक रूप से उन्मुख प्रोग्रामिंग भाषा और डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली है।
8. Which of the following are the products of MS Office suite? निम्नलिखित में से कौन MS-ऑफिस के प्रोडक्ट हैं I. Word/वर्ड
II. Oracle/ऑरकल
III. Access/ऐक्सेस
(a) I and II only/केवल I और II
(b) I and III only/ केवल I और III
(c) I, II and III/I, II और III
(d) II and III only / केवल II और III
Ans: (b) वर्ड और एक्सेस यह दोनों एम.एस. ऑफिस सूट के प्रोडक्ट है।
9. निम्नलिखित में से कौन एमएस ऑफिस का वर्जन | नहीं है?
(a) MS-2000
(c) MS-VISTA
(b) MS-2003
(d) MS-2007
Ans: (c) MS Office सर्वप्रथम सन् 1989 में माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन द्वारा Mac-OS के लिए शुरू किया गया। MS 2003, MS XP, MS 2000, MS 97 आदि MS Office के वर्जन हैं। जबकि MS VISTA ऑपरेटिंग सिस्टम है।
10. is an example of graphics, Multimedia and Presentation package./ग्राफ़िक्स, मल्टीमीडिया एवं प्रेजेंटेशन पैकेज का एक उदाहरण है।
(a) Page Stream/पेज स्ट्रीम
(b) Corel Ventura/कोरेल वेंचुरा
(c) Coreldraw/कोरेलड्रा
(d) Pageplus/पेजप्लस
Ans. (c) : कोरलड्रा ग्राफिक्स मल्टीमीडिया एवं प्रेजेंटेशन पैकेज का एक उदाहरण है। जिसमें विटमैप इमेज एडिटर कोरल फोटो पेंट के साथ-साथ अन्य ग्राफिक्स संबंधित प्रोग्राम भी शामिल है।
11. Which of the following is NOT a valid MS Office extension? / इनमें से कौन सा एक MS Office का वैध एक्सटेंशन नहीं है?
(a) .docx
(c) .xlsm
(b) pot
(d) .pptl
Ans. (d): .pptl एम. एस. ऑफिस का वैध एक्सटेंशन नहीं है। .docx माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का नया मॉडिफाइड वर्जन है। pot एम. एस. पॉवरप्वॉइंट टेम्पलेट फाइल का एक्सटेंशन है। .xlsm फाइल एक्सटेंशन के साथ फाइल Excel 2007 या नए में बनाए गए Excel मैक्रो-सक्षम वर्कबुक फाइल है।
12. …………..एक प्रि-डिजाइन्ड डॉक्यूमेंट है जिसमें कोऑर्डिनेटिंग फॉन्ट, लेआउट और बैकग्राउण्ड होता है।
(a) गाइड
(c) रूलर
(e) डिज़ाइन-प्लेट
(b) मोडेम
(d) टेंप्लेट
Ans : (d) टेंप्लेट एक प्रि-डिजाइन्ड डॉक्यूमेंट है, जिसमें कोऑर्डिनेटिंग फॉन्ट, लेआउट और बैकग्राउण्ड होता है।
13. यदि आप एक ऐसे फॉन्ट का प्रयोग करते हैं जो एक ब्राउजर द्वारा सहायता प्राप्त नहीं होता, तो मूल पाठ-
(a) केवल ‘एरियल’ फॉन्ट का प्रयोग करते हुए प्रदर्शित होगा
(b) एक विशिष्ट पृष्ठभूमि के साथ प्रदर्शित होगा।
(c) डिफॉल्ट फॉन्ट में प्रदर्शित होगा
(d) प्रदर्शित नहीं होगा
Ans : (c) यदि हम ऐसे फॉन्ट का प्रयोग करते है जिसको ब्राउजर द्वारा सहायता नहीं प्राप्त होता तो मूल पाठ डिफॉल्ट फॉन्ट में ही प्रदर्शित होगा।
14. Which of the following is not a word processor? निम्नलिखित में से कौन एक वर्ड प्रोसेसर नहीं है-
(a) MS-Word/एम एस वर्ड
(b) Notepad/नोटपैड
(c) Wordpad/वर्डपैड
(d) WordPress/वर्डप्रेस
Ans : (d) वर्ड प्रोसेसर एक सॉफ्टवेयर पैकेज है, जिसकी मदद से हम एक डॉक्यूमेंट को हाथ से बनाने की अपेक्षा शीघ्र बना सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, उसे प्रिन्ट कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं। वर्ड प्रोसेसर के अन्तर्गत एम एस वर्ड, नोटपैड (Notepad), वर्ड पैड (wordpad) आदि आते हैं। वर्डप्रेस इसके अन्तर्गत नहीं आता है।
15.कौन-सा सॉफ्टवेयर शब्द संसाधन में प्रयुक्त किया
जाता है-
(a) पेज मेकर
(c) एमएस वर्ड
(b) वर्ड स्टार
(d) उपयुक्त सभी
Ans : (d) पेजमेकर, वर्ड स्टार तथा एम. एस. वर्ड तीनों ही शब्द संसाधन में प्रयुक्त होते हैं।
16.मुद्रित (प्रिंट) होने पर आपका प्रलेख (डॉक्युमेंट) कैसा दिखेगा, यह पहले ही देखने के लिए जिस विंडो को खोला जा सकता है, उसे कहा जाता है।
(a) मुद्रण पूर्वावलोकन (Print Preview)
(b) प्रिंटर विंडो (Printer Window)
(c) प्रिंट डेमो (Print Demo)
(d) प्रिंट व्यूअर (Print Viewer)
Ans : (a) मुद्रित (प्रिंट) होने पर आपका प्रलेख (डॉक्युमेंट) कैसा दिखेगा, यह पहले ही देखने के लिए जिस विंडो को खोला जा सकता है, उसे मुद्रण पूर्वावलोकन कहा जाता है।
17.को संबंधित अभिलेखों (रेकॉर्ड्स) के संग्रह के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो किसी निश्चित वस्तु (आइटम) या निकाय (एंटिटी) के बारे में जानकारी का पूरा समुच्चय (सेट) प्रदान करती/ता है।
(a) फाइल
(b) फाइल का प्रकार
(c) फाइल का नाम
(d) फाइल का विस्तार
Ans : (a) फाइल रिलेटेड रिकार्डों को संग्रहित करता है जो किसी निश्चित वस्तु या निकाय के बारे में जानकारी का पूरा सेट प्रदान करती है।
18.Which function Key displays the Print Preview window in Microsoft Office? Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस) में कौन-सी फंक्शन की (function key) प्रिंट प्रिव्यू विंडो (Print Preview window) प्रदर्शित करती है?
(a) Shift + F2
(b) Alt + F2
(c) Alt + Ctrl + F2
(d) Ctrl + F2
Ans. (d) : माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Ctrl + F2 दबाने पर प्रिंट प्रिव्यू पेज खुलेगा, जो डॉक्युमेंट के प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा प्रदर्शित करता है। Alt + Ctrl + F2 को दबाने पर फाइल ओपन डायलॉग बॉक्स खुलता है। Alt + F2 सेव की गई फाइल को पुनः सेव करती है। Shift+F2 टेक्स्ट को कॉपी करती है।
19.जब आप – का प्रयोग कर रहे होते हैं, तो आप सदैव माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रस्तुत किये गए सर्वाधिक अद्यतन (अपडेटेड) ऐप्स चला रहे होते हैं। यह नियमित सुरक्षा अद्यतनों (अपडेट्स), सुधारों को प्रकट (अनलॉक) करता है और अति महत्वपूर्ण रूप से, नवीनतम विशिष्टताएँ और टूल्स जैसे ही उपलब्ध होते हैं उनका उपागम करवाता है।
(a) Office 2019
(b) Office 365
(c) Open Office
(d) Cloud Office 2019
Ans. (b): ऑफिस 365, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रस्तुत किए गए वर्ड, एक्सेल, पॉवरप्वाइंट, ऑउटलुक आदि जैसे प्रोडक्टविटी एप्लिकेशन का क्लाउड आधारित सूट है। यह नियमित सिक्योरिटी अपडेटेड ऐप्स होता है जो नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स तथा सुधारों को प्रकट करता है।
20. Which of the following is NOT a character formatting option in Microsoft Word? निम्नलिखित में से कौन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कैरेक्टर फॉर्मेटिंग विकल्प नहीं है?
(a) Effects/इफेक्ट
(b) Underline/अंडरलाइन
(c) Indentation/इंडेंटेशन
(d) Font style/फॉन्ट स्टाइल
Ans. (c) : माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इफेक्ट, अंडरलाइन, फॉन्ट स्टाइल कैरेक्टर फॉर्मेटिंग के विकल्प है, जबकि इंडेटेशन एक पैराग्राफ फॉर्मेटिंग का विकल्प है।
21. With respect to Microsoft Word documents, which of the following statements is FALSE? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड दस्तावेजों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है।
(a) Footers help users to repeat content at the bottom of every page./ फुटर उपयोगकर्ता को प्रत्येक पृष्ठ के निचले भाग पर content दोहराने में मदद् करते है।
(b) Headers help users to repeat content at the top of every page. हेडर प्रत्येक, पृष्ठ के शीर्ष पर content को दोहराने में उपयोगकर्ताओं की सहायता करते है।
(c) Page numbers can appear either at the top or the bottom of every page./पृष्ठ संख्याएँ प्रत्येक पृष्ठ के ऊपर या नीचे दिखाई दे सकती है।
(d) A single document cannot have both Roman and Arabic numerals as page numbers. एक एकल दस्तावेज में पृष्ठ संख्या के रूप में रोमन और अरबी दोनों अंक नहीं हो सकते।
Ans. (d) : एक सिंगल डॉक्यूमेंट में पेज नम्बर के रूप में रोमन और अरबी दोनों ही अंकों में हो सकता है। इन्सर्ट टैब पर हेडर और फूटर समूह के अन्तर्गत पेज नम्बर पर क्लिक करें और फिर फॉर्मेट पेज नम्बर्स पर जाएँ। फॉर्मेट पेज नम्बर डायलॉग बॉक्स पर, फार्मेट नम्बर देवनागरी संख्याओं को रोमन या अरबी अकों को सेलेक्ट करें और पृष्ठ को i, ii और iii के रूप में बदल सकते हैं।
22. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ इंडेटेशन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(a) बाएं इंडेटेशन को धनात्मक मान के रूप में सेट किया जा सकता है।
(b) बाएं इंडेटेशन को ऋणात्मक मान के रूप में सेट किया जा सकता है।
(c) दाएं इंडेटेसन को ऋणात्मक मान के रूप में सेट किया जा सकता है।
(d) दाएं इंडेटेशन को धनात्मक मान के रूप में सेट किया
जा सकता है।
Ans. (c) : एम.एस. वर्ड में पैराग्राफ इंडेटेशन समय निम्न में से दाएं इंडेटेशन को ऋणात्मक मान के रूप में सेट नहीं किया जा सकता क्योंकि यह धनात्मक मान ही प्राप्त कर सकता है।
23. निम्नलिखित में से कौन सी कमांड टेक्स्ट फ़ॉन्ट को प्रभावित नहीं करती है-
(a) अंडरलाइन
(b) इटैलिक
(c) बॉर्डर
(d) बोल्ड
Ans : (c) बॉर्डर कमांड टेक्स्ट फॉन्ट को प्रभावित नहीं करता है। जबकि अंडरलाइन कमांड टेक्स्ट को अंडरलाइन करता है, इटैलिक कमांड टेक्स्ट को इटैलिक करता है तथा बोल्डे कमांड टेक्स्ट को बोल्ड करता है।
24. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) प्रत्येक दस्तावेज में कम से कम एक टेबल होना चाहिए।
(b) दस्तावेज में बुलेट और संख्या, दोनों तरह की सूचियां नहीं हो सकती।
(c) दस्तावेज के विभिन्न पैराग्राफ में अलग-अलग संरेखण हो सकते हैं।
(d) दस्तावेज में एक से अधिक ड्रॉप कैप नहीं हो सकते।
Ans. (c) : उपर्युक्त कथन में से ऑप्शन (C) सही है, दस्तावेज (Document) के विभिन्न पैराग्राफ में अलग-अलग संरेखण हो सकते हैं।
25. In MS Word, if you press the Tab key within a table, the cursor moves you to the एमएस वर्ड में, यदि आप एक टेबल में टैब को प्रेस करते है तो कर्सर आपको अपने में ले जाता है।
(a) next table
(b) previous row
(c) previous column
(d) next column
Ans. (d) : एमएस वर्ड में किसी टेबल में एक कॉलम से दूसरे कॉलम में जाने के लिए टैब ‘की’ (Tab Key) का उपयोग किया जाता है।
26. provide a neat way to present complex information in vertical columns and horizontal rows of cells in Microsoft Word. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लम्बवत् स्तम्भों और कक्षों की क्षैतिज पंक्तियों में जटिल जानकारी प्रस्तुत करने का एक साफ-सुथरा तरीका प्रदान करती है।
(a) Gridlines
(b) Pictures
(c) Tables
(d) Margins
Ans. (c) : टेबल माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में वर्टिकल कॉलम्स और हॉरिजोंटल रो के सेल्स में जटिल जानकारी प्रस्तुत करने का एक साफ-सुथरा तरीका प्रदान करती है।
27. Microsoft Word में Tab स्टॉप मार्कर्स को हटाया जा सकता है।
(a) कर्सर को रूलर के बाहर रखते हुए Ctrl + S को दबाकर
(b) टैब स्टॉप मार्कर को रूलर से बाहर सरका कर
(c) कर्सर को टैब स्टॉप पर रखते हुए Enter कुंजी को दबाकर
(d) कर्सर को टैप स्टॉप पर रखते हुए Ctrl + R को दबाकर
Ans: (b) Microsoft Word में Tab स्टॉप मार्कर्स को टैब स्टॉप मार्कर को रूलर से बाहर सरका कर हटाया जा सकता है।
28. MS Word is basically used for एमएस वर्ड का प्रयोग मूलतः निम्नलिखित के लिए किया जाता है
(a) creating databases/डाटाबेस सृजित करने
(b) analyzing the data/डाटा का विश्लेषण करने
(c) preparing the various documents विभिन्न प्रलेख तैयार करने
(d) preparing slides/स्लाइड तैयार करने
Ans : (c) एम एस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित वर्ड प्रोसेसर है। इसका मुख्य कार्य टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट को संचालित करना है। यह एक वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज है, जिसकी सहायता से साधारण दैनिक पत्र से लेकर डेस्कटॉप पब्लिशिंग स्तर तक के कार्य सुविधा-पूर्वक किये जा सकते है।
29. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से संबंधित निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
(a) एक पैराग्राफ में केवल एक वाक्य हो सकता है
(b) एक डॉक्यूमेंट में विविध टेबल्स हो सकते हैं
(c) प्रत्येक डॉक्यूमेंट में एक ड्रॉप कैप होना ही चाहिए
(d) एक डॉक्यूमेंट को एकाधिक पुनः नामित (Rename) किया जा सकता है
Ans. (c) : एमएस वर्ड के सभी डॉक्यूमेंट में एक ड्रॉप कैप का होना अनिवार्य नहीं है। यह एक वैकल्पिक फंक्शन होता है। जिसके माध्यम से हम अपने डॉक्यूमेंट को आकर्षक बनाते हैं। ड्रॉप कैप फीचर का उपयोग करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं। Drop cap Insert ड्रॉप कैप का उपयोग पैराग्राफ के शुरूआत में होता है।
उपर्युक्त प्रश्न में विकल्प (c) को छोड़कर अन्य सभी कथन सत्य है।
30. Which of the following is best suitable to create, edit and save professional documents like letters and reports? लेटर्स और रिपोर्ट जैसे पेशेवर दस्तावेजों को बनाने, एडिट करने और सेव करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त है?
(a) MS-word
(c) MS-Excel
(b) MS-Powerpoint
(d) Ms-Acess
Ans. (a) : एमएस-वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन प्रोग्राम है जो एमएस ऑफिस के अन्तर्गत आता है। एमएस वर्ड की सहायता से पत्र और रिपोर्ट जैसे प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट को बनाया, एडिट तथा सेव किया जा सकता है।
31.Verification of a login name and password on a computer is known as……… कंप्यूटर पर लॉगिन नाम और पासवर्ड के सत्यापन को किस रूप में जाना जाता है?
(a) Authentication/प्रमाणीकरण (आथोंटिकेशन)
(b) Synchronization/समक्रमण (सिंक्रोनाइजेशन)
(c) Identification/अभिनिर्धारण (आइडेंटिफिकेशन)
(d) Accessibility/अभिगम्यता (एक्सेसिबिलिटी)
Ans. (a): लॉगिन नाम और पासवर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया को प्रमाणीकरण के रूप में जाना जाता है। प्रमाणीकरण (authentication) उपयोगकर्ता की पहचान को पहचानने की प्रक्रिया है, प्रदान किए गए क्रेडेंशियल की तुलना किसी स्थानीय ऑपरेटिंग सिस्टम पर या किसी प्रमाणीकरण सर्वर के भीतर अधिकृत उपयोगकर्ता की जानकारी के डेटाबेस में मौजूद डेटा से की जाती है।
32. एम.एस.-वर्ड 2007 के संबंध में, निम्न में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(i) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट के पेज ले आउट मेनू में, ‘नार्मल’ (Normal) नाम का एक मार्जिन होता है।
(ii) एक समय में एक से अधिक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट देखे जा सकते हैं और उन सभी को एक साथ संपादित (एडिट) किया जा सकता है।
(a) (i) असत्य (ii) असत्य (b)
(i) सत्य (ii) असत्य
(c) (i) असत्य, (ii) सत्य (d)
(i) सत्य, (ii) सत्य
Ans. (b) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट के पेज ले आउट मेनू में नार्मल नाम का एक मार्जिन होता है, जबकि हम वर्ड में एक समय में एक से अधिक डॉक्यूमेंट को नहीं देख सकते हैं और ना ही एडिट कर सकते है।
33. Which among the following is a sans serif font? निम्नलिखित में से कौन-सा फ़ॉन्ट सेन्ससेरिफ है?
(a) All of these/सभी विकल्प
(b) Arial/एरियल
(c) Courier/कूरियर
(d) Times/टाइम्स
Ans. (b) : सेन्ससेरिफ फॉन्ट में हैल्वैटिका, अवंत गार्ड, एरियल और जिनेवा शामिल है, सेन्ससेरिफ फॉन्ट पढ़ने में कठिन है।
34. MS Word डॉक्यूमेंट के अंत तक जाने के लिए निम्नलिखित में से किस की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?
(a) Alt + D
(c) Ctrl + End
(b) Ctrl + D
(d) Alt + End
Ans. (c): Ctrl + End शॉर्टकट ‘की’ से आप अपने डॉक्यूमेंट के अन्त में पहुँच जाते है।
35. एम.एस.वर्ड में ‘फ़ॉन्ट’ डॉयलॉग बॉक्स को सक्रिय करने की शॉर्टकट कुंजी क्या है?
(a) Ctrl + F
(c) Alt + Ctrl + F
(b) Alt + D
(d) Ctrl + D
Ans. (d) : एमएस वर्ड में ‘फ़ॉन्ट’ डॉयलॉग बॉक्स को सक्रिय करने के लिए Ctrl+D शॉर्टकट ‘की’ का प्रयोग करते हैं जबकि Ctrl+F एक सर्च बॉक्स ओपेन करता है जो वर्तमान दस्तावेज में वर्ण, टेक्स्ट और वाक्यांश सर्च करने की अनुमति देता है।
36. कैलिस्टो एम टी, एरियल और सेंचुरी विभिन्न प्रकार के हैं।
(a) वर्ड आर्ट
(c) स्टाइल्स
(b) फॉन्ट साइज़
(d) फॉन्ट
Ans : (d) फॉन्ट टेक्स्ट का एक ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन है जिसमें एक अलग प्रकार का टाइपफेस, बिन्दु आकार वजन, रंग या डिजाइन शामिल रहता है। Arial, Calibri, Calisto MT, Century Gothic, Franklin आदि ये सभी एक प्रकार के फॉन्ट है।
37. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द किसी वर्ड प्रोसेसर के फॉन्ट (Font) विकल्प से जुड़ा हुआ है?
(a) स्टाइल (Style)
(b) बुलेट (Bullet)
(c) अलाइन (Align)
(d) आउटलाइन (Outline)
Ans. (a): वर्ड प्रोसेसर में स्टाइल (style), फॉन्ट (font) विकल्प से सम्बन्धित है जबकि बुलेट, अलाइन तथा आउटलाइन डॉक्यूमेंट फार्मेटिंग से सम्बन्धित है।
38. Microsoft Word is an example of a/an: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक उदाहरण है।
(a) application software (b) syste software
(c) database
(d) operating system
Ans : (a) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज का एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग ऑफिस कार्य के लिए किया जाता है।
39. निम्न में से कौन सा वर्ड संसाधन सॉफ्टवेयर नहीं है?
(a) Word Pad (वर्ड पैड)
(b) Open Office Impress (ओपनऑफिस इम्प्रेस)
(c) Open Office Writer (ओपनऑफिस राइटर)
(d) Microsoft Word (माइक्रोसॉफ्ट वर्ड)
Ans : (b) ओपेन ऑफिस इम्प्रेस एक प्रजेंन्टेशन सॉफ्टवेयर है। जिसका प्रयोग प्रजेंटेशन स्लाइड बनाने के लिए किया जाता है। जबकि अन्य सभी वर्ड संसाधन सॉफ्टवेयर है।

| क्रम संख्या | महत्वपूर्ण निर्देश |
| 1 | Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए। |
| 2 | Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। |
| 3 | इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें। |
हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।