CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2025: 238 पदों पर होगी भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन फॉर्म भरें।

CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025 नमस्कार साथियों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में प्रतिष्ठित द्वितीय और तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

इस वर्ष कुल 238 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें उप जिला दंडाधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार और अन्य कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन और सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह विज्ञापन राज्य सेवा परीक्षा नियम, 2008 और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रक्रिया नियम 2014 के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशित किया गया है।

पद विवरण (Post Details) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की संख्या कुल 238 है। ये पद विभिन्न विभागों और वेतन मैट्रिक्स स्तरों (लेवल 6 से 12) के हैं।

विभाग और पद का नाम: CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

  1. छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (उप जिला दंडाधिकारी): 14 पद (स्तर-12)
  2. राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक): 28 पद (स्तर-12)
  3. छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी: 2 पद (स्तर-12)
  4. राज्य कर सहायक आयुक्त: 10 पद (स्तर-12)
  5. श्रम पदाधिकारी: 2 पद (स्तर-12)
  6. रोजगार अधिकारी: 3 पद (स्तर-12)
  7. सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी: 4 पद (स्तर-12)
  8. जिला पंजीयक: 3 पद (स्तर-12)
  9. मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ख’: 18 पद (स्तर-12)
  10. मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ग’: 29 पद (स्तर-9)
  11. बाल विकास परियोजना अधिकारी: 5 पद (स्तर-9)
  12. छ.ग. अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी: 15 पद (स्तर-9)
  13. नायब तहसीलदार: 51 पद (स्तर-8)
  14. राज्य कर निरीक्षक: 16 पद (स्तर-7)
  15. आबकारी उप निरीक्षक: 11 पद (स्तर-7)
  16. उप पंजीयक: 12 पद (स्तर-7)
  17. सहायक जेल अधीक्षक: 6 पद (स्तर-6)

(कुल पदों की संख्या में संशोधन या परिवर्तन संभव है, जो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक संबंधित विभाग से प्राप्त होने वाली संशोधित रिक्तियों पर निर्भर करेगा)।

वेतनमान (Salary) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

यहां पर सभी पदों के वेतन निर्धारित पदों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर अलग-अलग हैं, जो नीचे दिए गए हैं:
स्तर-12: ₹56,100 प्रति माह
स्तर-9: ₹38,100 प्रति माह
स्तर-8: ₹35,400 प्रति माह
स्तर-7: ₹28,700 प्रति माह
स्तर-6: ₹25,300 प्रति माह

आयु सीमा (Age Limits) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

  • आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में की जाएगी।
  • उप पुलिस अधीक्षक के पद के लिए:
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • अन्य सभी पदों के लिए:
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष तक)
  • आयु सीमा में छूट:
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और अन्य विशेष श्रेणियों (महिला, भूतपूर्व सैनिक, आदि) के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता (Qualification) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा निगमित/स्थापित किसी विश्वविद्यालय की उपाधि ग्रेजुएशन (डिग्री) या उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार भी पात्र होंगे जो अर्हकारी परीक्षा में बैठे हैं या बैठने वाले हैं, बशर्ते वे मुख्य परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तीर्ण हो चुके हों और दस्तावेज़ सत्यापन के समय वैध प्रमाण प्रस्तुत करें।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

प्रारंभिक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के साथ कोई भी प्रमाण पत्र या दस्तावेज़ भेजने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार से पहले, अनुप्रमाणन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ और उनकी सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

मुख्य दस्तावेज़ों में शामिल हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (डिग्री/मार्कशीट)
  • जन्म तिथि का प्रमाण (मैट्रिक/उच्चतर माध्यमिक परीक्षा प्रमाणपत्र)
  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
  • आय प्रमाण पत्र (OBC नॉन-क्रीमी लेयर के लिए)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • ‘अनापत्ति प्रमाण-पत्र’ (NOC) यदि उम्मीदवार सेवारत है
  • पहचान पत्र (आईडी प्रूफ)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

चयन प्रक्रिया (Selection Process) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसके अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे। इसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे – सामान्य अध्ययन और योग्यता परीक्षण।
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर, कुल विज्ञापित पदों के वर्गवार लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए अर्ह माना जाएगा। मुख्य परीक्षा लिखित (परंपरागत प्रकार) होगी, जिसमें कुल 7 प्रश्नपत्र होंगे।
  • साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण: मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, कुल विज्ञापित पदों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर योग्यता क्रम में किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है:
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी (SC, ST, OBC नॉन-क्रीमी लेयर, PwD): ₹300
  • अन्य सभी श्रेणियाँ और छत्तीसगढ़ के बाहर के निवासी: ₹400
  • सभी उम्मीदवारों के लिए पोर्टल शुल्क और जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।
  • परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ (Application Dates) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 दिसंबर 2025 (मध्याह्न 12:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • निःशुल्क त्रुटि सुधार अवधि: 31 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक
  • सशुल्क त्रुटि सुधार अवधि: 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक (शुल्क ₹500)

आवेदन कैसे करें? (How To Apply) CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

  • ऑनलाइन आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • चरण 1: पंजीकरण: वेबसाइट पर जाकर ‘कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन’ (Candidate’s Registration) पेज पर नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरकर ओटीपी (OTP) जनरेट करें।
  • चरण 2: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: ओटीपी सत्यापित करने के बाद, मोबाइल कैमरे की मदद से लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें और निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपना स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • चरण 3: आवेदन पत्र भरें: सेव बटन पर क्लिक करने के बाद, डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘अप्लाई’ (Apply) बटन पर क्लिक करके विस्तृत आवेदन पत्र भरें।
  • चरण 4: शुल्क भुगतान: आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य उपलब्ध माध्यमों से करें।
  • चरण 5: पुष्टि और प्रिंटआउट: सफल भुगतान के बाद, आवेदन की रसीद प्राप्त होगी, जिसमें ‘सबमिटेड’ (Submitted) और ‘पेड’ (Paid) स्थिति दिखाई देगी। इस रसीद और भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Job Ayog Indication Image

FAQ CGPSC 2025 Notification and Syllabus 2025

1. क्या प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन में गिने जाएंगे?

नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग परीक्षा है और इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे।

2. क्या गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन है?

हाँ, दोनों प्रश्नपत्रों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर हेतु निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटा जाएगा।

3. आवेदन में त्रुटि सुधार कब तक संभव है?

त्रुटि सुधार आवेदन की अंतिम तिथि के बाद निर्धारित अवधि में किया जा सकता है, जिसमें निःशुल्क और सशुल्क दोनों विकल्प शामिल हैं।

Leave a Comment