CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026 यदि छ.ग. मंडी उपनिरीक्षक की तैयारी कर रहें हैं तो यह पोस्ट आपके सफलता में मददगार साबित होगा यहाँ इस परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को बताया गया है साथ ही इसमें सैलरी कितना है अर्थात यदि आपको इस पोस्ट में चयन हो जाता है तो क्या वेतन मिलेगी और उसके साथ क्या सुविधा प्राप्त होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के लिए शानदार मौका दे रही है जिसमे छत्तीसगढ़ मंडी उपनिरीक्षक के भर्ती जारी कर रही है जिसमे राज्य के मंडियों में भर्ती होगी यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी बोर्ड) के अंतर्गत होगी यदि आप स्नातक पास हैं और एक स्थायी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक मजबूत अवसर साबित हो सकती है।
CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026: Overview
यह भर्ती राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से की जाती है। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होती है और किसी भी विषय से स्नातक पास उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। मंडी उप निरीक्षक का पद राज्य सरकार के अंतर्गत आता है और यह एक स्थायी तथा प्रतिष्ठित पद माना जाता है।
CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026: Post Details
मंडी उप निरीक्षक का पद छत्तीसगढ़ कृषि विपणन (मंडी बोर्ड) के अधीन आता है। पिछले वर्षों में इस पद पर अच्छी संख्या में भर्ती की गई थी। 2021 की पिछली भर्ती में कुल 146 पद जारी हुए थे, इसलिए 2026 में भी 100+ पदों से अधिक आने की पूरी संभावना है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न मंडी केंद्रों, विपणन कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। यह पद प्रशासनिक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए योग्य और जिम्मेदार उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
Eligibility Criteria
मंडी उप निरीक्षक के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु सीमा सामान्यतः 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच रखी जाती है। न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 45 वर्ष (संभावित) आरक्षण नियमों के अनुसार: SC/ST/OBC उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी यह लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही दिया जाता है
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- स्नातक की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक)
- आधार कार्ड / वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
Salary (वेतनमान)
मंडी उप निरीक्षक पद का वेतनमान Pay Level 6 के अनुसार दिया जाता है। यह वेतन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित है। वेतन के मुख्य बिंदु: बेसिक पे लगभग ₹25,300 से ₹80,500 तक, कुल इन-हैंड वेतन लगभग ₹45,000 प्रति माह DA, HRA, TA और अन्य भत्ते शामिल वार्षिक पैकेज लगभग ₹5.5 से ₹5.8 लाख, 3 वर्ष की प्रोबेशन अवधि मेडिकल, यात्रा भत्ता और प्रमोशन के अवसर यह पोस्ट न केवल अच्छी सैलरी देती है बल्कि भविष्य में प्रमोशन और करियर ग्रोथ भी प्रदान करती है।
CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026: Form Apply (आवेदन कैसे करें)
- आवेदन प्रक्रिया के आसान स्टेप्स:
- व्यापम की वेबसाइट खोलें
- “Online Application” विकल्प पर क्लिक करें
- “Mandi Nirikshak Recruitment 2026” चुनें
- एक नया रजिस्ट्रेशन करें
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें
- ऑनलाइन पेमेंट करें (शुल्क लगभग ₹200–₹250 हो सकता है)
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
- करेक्शन विंडो
- यदि आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो व्यापम की Correction Window में जाकर उसे सुधारा जा सकता है।
CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026: Exam Pattern
पिछले वर्षों की परीक्षा 150 अंकों की होती थी। लेकिन 2026 में संभावित रूप से इसे बदलकर 100 अंकों का करने की संभावना है।
पुराना पैटर्न (2021 के अनुसार):
गणित – 30 प्रश्न
सामान्य ज्ञान – 20 प्रश्न
हिंदी/अंग्रेजी – 20 प्रश्न
सामान्य जागरूकता – 25 प्रश्न
कंप्यूटर ज्ञान – 20 प्रश्न
कृषि – 35 प्रश्न
कुल: 150 प्रश्न और 150 अंक
नया संभावित पैटर्न (2026):
कुल प्रश्न – 100
कुल अंक – 100
समय अवधि – 3 घंटे
प्रश्न प्रकार – बहुविकल्पीय (MCQ)
Negative Marking का निर्णय अधिसूचना जारी होने पर बताया जाएगा।
Previous Question Papers
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र परीक्षा तैयारी का सबसे आसान तरीका हैं।
यह आपको परीक्षा पैटर्न समझने में
कठिनाई स्तर जानने में
महत्वपूर्ण टॉपिक पहचानने में
मदद करते हैं।
पिछले प्रश्नपत्र और मॉडल आंसर जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
निष्कर्ष
CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti 2026 छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं। इस पद पर अच्छी सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है। यदि आप इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर देंसिलेबस पढ़ें, पिछले प्रश्नपत्र हल करें और व्यापम की वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

| क्रम संख्या | महत्वपूर्ण निर्देश |
| 1 | Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए। |
| 2 | Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। |
| 3 | इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें। |
हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।
FAQ
Q1. मंडी उप निरीक्षक की सैलरी कितनी होती है?
लगभग ₹45,000 प्रति माह (भत्तों सहित)।
Q2. क्या किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?
हाँ, किसी भी स्ट्रीम से Graduation पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।