CG TET Syllabus 2025-26: पात्रता, महत्व, फायदे, नुकसान और पूरी जानकारी

CG TET Syllabus 2025-26 नमस्कार दोस्तों यदि आप Chhattisgarh Teacher Eligibility Test अर्थात TET की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यहां पर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी बताया गया है इन सिलेब्स को प्राप्त करें और आने वाले जो परीक्षा होने वाली है।

उसमें आप सफल हो छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2025-26 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य और शुरुआती दौर में जो छत्तीसगढ़ के सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। CG Vyapam द्वारा आयोजित यह परीक्षा शिक्षकों के लिए एक पात्रता हेतु तय करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यालयों में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक ही नियुक्त हों।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG TET 2025-26 क्या है? CG TET Syllabus 2025-26

CG TET (Chhattisgarh Teacher Eligibility Test) एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है जो दो स्तरों पर आयोजित होती है: पेपर 1: कक्षा 1 से 5 के शिक्षक (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2: कक्षा 6 से 8 के शिक्षक (उच्च प्राथमिक स्तर) इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए योग्य बनते हैं। यह परीक्षा कोई नौकरी नहीं देती, लेकिन शिक्षक बनने का दरवाज़ा खोलती है।

CG TET 2025-26 का महत्व (Importance of CG TET)

CG TET सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक शिक्षक के भविष्य का आधार है। इसके कई महत्वपूर्ण पहलू हैं:

1. शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य: अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो CG TET पास करना बहुत जरूरी है।

2. आजीवन वैधता (Lifetime Validity) : एक बार CG TET पास हो जाए, तो जो प्रमाण पत्र होता है वह लाइफटाइम वैध रहता है। यानी बार-बार दोबारा पास करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

3. शिक्षा की Quality बनाए रखना : CG TET यह सुनिश्चित करता है कि स्कूलों में जो शिक्षक नियुक्त होते हैं, वे हर तरीके से सभी रूप से योग्य है और अध्यापन के तरीकों से परिचित हों।

4. करियर ग्रोथ में मदद: TET पास करने से सरकारी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं साथ प्राइवेट स्कूलों में भी उच्च वेतन मिलने की संभावना बढ़ती है शिक्षक के रूप में विश्वसनीयता बढ़ती है और आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है।

5. अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी हम तैयार हो जाते हैं जो उम्मीदवार TET क्वालिफाई करते हैं, उन्हें शिक्षा क्षेत्र में अन्य परीक्षाओं और इंटरव्यू में लाभ मिलता है।

पेपर 1 (कक्षा 1–5) – विषयवार प्रश्न और अंक (Points Format)

यहां पर विषय से कितने प्रश्न व अंक बनते हैं यह जानकारी बताए गए हैं इसके साथ ही सिलेबस का पीडीएफ भी उपलब्ध है जहां से प्राप्त करके सभी अंकों व प्रश्नों को देखकर समझ सकते हैं यह क्या पैटर्न रहेगी आने वाले परीक्षा में क्योंकि पैटर्न को समझना अति आवश्यक है।

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्रकुल प्रश्न: 30कुल अंक: 30

भाषा – 1 (हिंदी) कुल प्रश्न: 30कुल अंक: 30

भाषा – 2 (अंग्रेजी) कुल प्रश्न: 30कुल अंक: 30

गणित कुल प्रश्न: 30 कुल अंक: 30

पर्यावरण अध्ययन (EVS) कुल प्रश्न: 30कुल अंक: 30

पेपर 2 (कक्षा 6–8) – विषयवार प्रश्न और अंक (Points Format)

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्रकुल प्रश्न: 30कुल अंक: 30

भाषा – 1 (हिंदी) कुल प्रश्न: 30 कुल अंक: 30

भाषा – 2 (अंग्रेजी) कुल प्रश्न: 30 कुल अंक: 30

गणित एवं विज्ञान (Maths & Science) कुल प्रश्न: 60 कुल अंक: 60

सामाजिक विज्ञान (Social Science) कुल प्रश्न: 60 कुल अंक: 60

CG TET 2025-26 पास करने का फायदा नीचे CG TET पास करने के मुख्य फायदे दिए गए हैं:

1. सरकारी नौकरी का रास्ता खुलता है TET पास बिना आप प्राथमिक/उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।

2. प्राइवेट स्कूलों में नौकरी कर सकते हैं प्राइवेट स्कूल में TET योग्य उम्मीदवार को प्राथमिकता और ज्यादा वेतन देते हैं।

3. लाइफटाइम वैधता: मन की शांति पहले TET प्रमाणपत्र 7 साल के लिए मान्य होता था, अब यह लाइफटाइम वैलिड है। इससे दोबारा परीक्षा देने का आवश्यकता नहीं पड़ती एक बार परीक्षा देने के बाद इसका सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड हो जाता है।

4. इसे पास करने के बाद हमारे पढ़ने की तरीके में सुधार होता है और हम इस तरीके को बेहतर बना पाते हैं और अपने स्किल को प्रोफेशनल स्किल में चेंज कर पाते हैं।

5. सरकारी मान्यता प्राप्त क्वालिफिकेशन TET पास होना शिक्षक होने का प्रमाण है।

6. आत्मविश्वास बढ़ता है यह परीक्षा उम्मीदवार के अंदर सब्जेक्ट और एजुकेशन के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाती है।

CG TET के नुकसान CG TET के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ सीमाएँ और चुनौतियाँ भी हैं:

1. नौकरी की गारंटी नहीं TET पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती। यह सिर्फ एक पात्रता है (Eligibility), चयन बाद में होता है।

2. कम्पटीशन बहुत अधिक है हर साल लाखों उम्मीदवार परीक्षा देते हैं, जिससे कुछ ही लोग क्लियर कर पाते है।

3. दो पेपर का दबाव भी रहता है यदि कोई उम्मीदवार कक्षा 1–8 दोनों पढ़ाना चाहता है, तो उसे दोनों पेपर देने पड़ते हैं, जिससे तैयारी का बोझ बढ़ जाता है।

4. विषयों का डिटेल्स सिलेबस पेपर 2 में गणित/विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का बड़ा सिलेबस होता है, जो कुछ छात्रों के लिए कठिन हो सकता है।

5. मानसिक तनाव बार-बार परीक्षा देना या कम नंबर आने पर तनाव बढ़ जाता है, खासकर उन छात्रों में जिनका लक्ष्य सख्त होता है।

कौन दे सकता है CG TET 2025-26? (Eligibility in Simple Words)

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1–5):12वीं में 50% + D.El.Ed 12वीं में 50% + B.El.Ed 12वीं + Special Education Diploma Graduation + D.El.Ed

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6–8): Graduation + D.El.Ed Graduation + B.Ed 12वीं + B.El.Ed 12वीं + BA.Ed / BSc.Ed Special B.Ed वाले भी पात्र  SC, ST, OBC(NCL), दिव्यांग को 5% अंकों की छूट मिलती है।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग (Exam Pattern Summary) प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ) कुल प्रश्न: 150कुल अंक: 150नकारात्मक अंकन नहींसमय: 2 घंटे 30 मिनट

CG TET 2025-26 – न्यूनतम पात्रता अंक (Points Format)

सामान्य वर्ग (General) न्यूनतम प्रतिशत: 60% आवश्यक अंक (150 में से): 90 अंक SC / ST / OBC (NCL) / दिव्यांगन्यूनतम प्रतिशत: 50% आवश्यक अंक (150 में से): 75 अंक

CG TET 2025-26 की तैयारी कैसे करें?

CG TET 2025-26 की तैयारी कर रहे है उनके लिए बेस्ट टिप्स लाये हैं जिससे आपके आने वाले परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी और सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी।

1. Pedagogy को मजबूत करें

हर पेपर में 30 अंक और हर विषय में 10-15 अंक पेडागॉजी से आते हैं।

  • शिक्षण विधियाँ
  • बाल मनोविज्ञान
  • कक्षा प्रबंधन
  • सीखने के सिद्धांत

2. NCERT किताबें पढ़ें

जी हां साथियों कक्षा 1–8 की NCERT गणित, EVS, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान TET की रीढ़ है।

3. PYQ हल करें

पिछले 5 साल के पेपर हल करने से:

  • प्रश्नों का स्तर समय प्रबंधन
  • दोहराए जाने वाले टॉपिक
  • बेहतर समझ आते हैं।

4. नोट्स बनाएं

  • छोटे-छोटे नोट्स :
  • Revision आसान बनाते हैं
  • एग्जाम से पहले बहुत मददगार होते हैं

5. Mock Tests दें

  • OMR आधारित प्रैक्टिस:
  • गति
  • सटीकता
  • समय प्रबंधन
  • सुधारने का सबसे प्रभावी तरीका है।

6. अध्ययन समय-सारणी (Study Plan) बनाएं

  • हर दिन: 2 घंटे Pedagogy
  • 2 घंटे विषय
  • 1 घंटे Revise
  • सप्ताह में 1 Mock Test

7. छत्तीसगढ़ GK पढ़ें (पेपर 2 के लिए)

  • इतिहास
  • भूगोल
  • संस्कृति
  • जनजातियाँ
  • प्रसिद्ध स्थल

CG TET पास करने के बाद क्या कर सकते हैं?

  • छत्तीसगढ़ में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आवेदन
  • निजी स्कूलों में उच्च वेतन वाली नौकरी शिक्षा क्षेत्र के अन्य एग्जाम (BTC, DEd, CTET) में फायदा
  • ट्यूशन/कोचिंग में अधिक अवसर
  • पुरानी TET वैधता होने से भविष्य सुरक्षित

    निष्कर्ष

    CG TET 2025-26 परीक्षा हर उस उम्मीदवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है। यह परीक्षा न केवल शिक्षक बनने की पात्रता देती है, बल्कि उम्मीदवार को शिक्षण सिद्धांतों, पेडागॉजी और विषयगत ज्ञान में मजबूत बनाती है।

    इसके फायदे बहुत अधिक हैं: जैसे नौकरी के अवसरों में वृद्धि, लाइफटाइम वैधता और पेशेवर विकास। हालाँकि कुछ चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन सही रणनीति और निरंतर अभ्यास से CG TET को आसानी से क्रैक किया जा सकता है।अगर आप शिक्षक बनने का सपना रखते हैं, तो CG TET 2025-26 आपके लिए सुनहरा अवसर है।

    Job Ayog Indication Image
    क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
    1Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए।
    2Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
    3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

    हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

    Leave a Comment