CG CMO Vacancy New Notification 2025 : सीजी CMO रिक्ति नई सूचना 2025

CG CMO Vacancy New Notification 2025 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से मुख्य नगर पालिका वर्ग ‘ख’ एवं ‘ग’ की प्रसिद्ध भर्ती हेतु आवेदन की शुरुआत होगी यदि आपने ग्रेजुएशन पास कर लिए हैं तो इस वैकेंसी को प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए Exam देनी होगी और एग्जाम में क्वालीफाई करने के बाद इस पोस्ट को ज्वाइन कर सकते हैं।  

यह परीक्षा CGPSC द्वारा लिया जाता है इसमें वनडे एग्जाम जैसा होता है और एक ही बार में सिलेक्शन होगा क्योंकि इसमें परीक्षा के बाद एक इंटरव्यू होगा उसके बाद सिंपल आपका जॉइनिंग होगा इसमें सैलरी बेस्ट होता है 56100 रु. प्रतिमाह होता है इसके साथ यह अधिकारी पोस्ट है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोस्ट के माध्यम से हम इसके सिलेबस और किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं व परीक्षा पैटर्न के बारे में जानेंगे जिससे इस एग्जाम को आप क्वालीफाई कर सकते हैं और अपने CMO की पोस्ट को प्राप्त कर सकते हैं अधिकारी का पोस्ट है बहुत ही बेहतरीन पोस्ट है तो जल्दी से सभी जानकारी को देखें और सिलेबस को देखकर पढ़ाई शुरू कर दीजिए क्योंकि इसका पोस्ट आने वाली है। 

CG CMO Vacancy New Notification आयु सीमा

इसमें आयु सीमा निर्धारित किया गया है जिसमें न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखा गया है यदि आप इन आयु के बीच में आते हैं तो आप इस एग्जाम के लिए योग्य हैं। इसके साथ ही सरकारी नियम के अनुसार एसटी, एससी और ओबीसी को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा लगभग 5 वर्ष तक आयु छूट मिलेगा।

CG CMO Vacancy New Notification शैक्षणिक योग्यता 

CG CMO Vacancy में यदि आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपकी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है जिसमें किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है यदि आपने किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास कर लिए हैं तो आप इस पद के लिए योग्य हैं। 

CG CMO Vacancy New Notification सैलरी 

CMO Vacancy Salary – 56,100 रु. शुरू होगी। 

परीक्षा पैटर्न 

Cg cmo vacancy new notification 2025 apply online
  1. लिखित परीक्षा – 300 अंक 
  2. साक्षात्कार – 30 अंक

कुल अंक – 330 अंक 

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न का होगा जिसमें दो भाग होंगे इस प्रकार से-

  1. प्रथम भाग होगा सामान्य अध्ययन जिसमें 75 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक का होगा
  2. द्वितीय भाग छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन जिसमें 75 वर्ष में होंगे और कुल 150 अंक का होगा

इस प्रकार से कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी तथा टोटल अंक भी 300 के होंगे इसके अलावा साक्षात्कार 30 अंक का होता है किस प्रकार से इसके अंतर्गत अंक निर्धारित किए गए हैं और इसी अंक के अंतर्गत आपका जॉइनिंग होगा। 

इस प्रकार से नीचे देख सकते हैं यहां पर सभी टॉपिक एवं बिंदुओं को दिखाया गया है कम से जो सिलेबस में सामान्य अध्ययन के लिए निर्धारित किए गए हैं इस प्रकार से हैं-

भाग – I: सामान्य अध्ययन

क्रम संख्याविषयविवरण (संक्षेप में)
1.भारतीय संस्कृतिविविधता, परंपराएँ, जीवन मूल्य
2.1857 की क्रांति और स्वतंत्रता संग्रामकारण, घटनाएँ, योगदान
3.राष्ट्रीय आंदोलन में आदिवासी योगदानआदिवासियों की भूमिका
4.भारत का संविधान और शासन प्रणालीसंविधान, लोकतंत्र, केंद्र-राज्य संबंध
5.भारत की अर्थव्यवस्थायोजनाएँ, बजट, रोजगार
6.छत्तीसगढ़ का सामान्य परिचयभूगोल, संस्कृति, जनजातियाँ
7.विज्ञान और प्रौद्योगिकीदैनिक जीवन में उपयोग
8.भारतीय कृषिफसलें, तकनीक, किसान
9.खेलकूदराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल
10.पर्यावरण और जैव विविधतासंरक्षण, प्रदूषण, नीतियाँ
11.सूचना और संचार तकनीकई-गवर्नेंस, डिजिटल भारत
12.आपदा प्रबंधनबाढ़, भूकंप, सूखा आदि
13.प्राकृतिक संसाधनजल, खनिज, वन
14.पर्यावरण प्रदूषणकारण, प्रभाव और समाधान
15.ठोस अपशिष्ट प्रबंधनप्रकार, कारण, निपटान
16.अपशिष्ट का पुनः उपयोगपुनर्चक्रण, उपयोग
17.योजनाउद्देश्य, नीति निर्धारण
18.प्रबंधन उद्देश्यरिपोर्ट, सूचना लेखन
19.लोक प्रशासनअर्थ, उद्देश्य, भेद
20.प्रशासनिक प्रक्रियायोजना, नियंत्रण, मूल्यांकन
21.प्रबंधन और बजटनीति निर्माण, संसाधन प्रबंधन
22.जल अधिनियम 1974जल प्रदूषण नियंत्रण कानून
23.वायु अधिनियम 1986वायु प्रदूषण कानून
24.पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986समग्र संरक्षण कानून
25.भारतीय दंड संहिता 1860आपराधिक कानून
26.संपत्ति अंतरण अधिनियम 1882संपत्ति का हकांतरण कानून

भाग – I: सामान्य अध्ययन

  1. भारतीय संस्कृति: स्वरूप और विशेषताएँ भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएँ और सामाजिक व्यवहार पर आधारित जानकारी।
  2. 1857 की क्रांति और स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति का कारण, घटनाएँ, परिणाम, स्वतंत्रता संग्राम में आंदोलनों की भूमिका।
  3. राष्ट्रीय आंदोलन में आदिवासी योगदान स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज की भूमिका और योगदान।
  4. भारत का संविधान, राजनीतिक प्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्था भारतीय संविधान की विशेषताएँ, लोकतंत्र, शासन प्रणाली, केंद्र और राज्य सरकार का कार्य।
  5. भारत की अर्थव्यवस्था आर्थिक नीतियाँ, योजनाएँ, बजट, ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास से जुड़े विषय।
  6. छत्तीसगढ़ राज्य: प्रमुख विशेषताएँ छत्तीसगढ़ का भूगोल, इतिहास, जनजातियाँ, संस्कृति, भाषा, त्योहार, कला आदि। 
  7. विज्ञान और प्रौद्योगिकी दैनिक जीवन में विज्ञान और तकनीक का उपयोग, भारत में वैज्ञानिक प्रगति।
  8. भारतीय कृषि फसलें, कृषि प्रणाली, किसान समस्याएँ, आधुनिक कृषि तकनीक।
  9. खेलकूद भारत और विश्व के प्रमुख खेल और खिलाड़ी, खेल पुरस्कार।
  10. पर्यावरण, पारिस्थितिकी और जैव विविधता पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषय।
  11. सूचना और संचार तकनीक ई-गवर्नेंस, डिजिटल भारत अभियान, सूचना का प्रसार।
  12. आपदा प्रबंधन बाढ़, सूखा, भूकंप, अग्नि और अन्य आपदाओं से निपटने के उपाय।
  13. प्राकृतिक संसाधन जल, खनिज, भूमि, वन, जीव-जंतु आदि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण। 
  14. पर्यावरण प्रदूषण वायु, जल, ध्वनि, मृदा प्रदूषण के कारण, प्रभाव और उपाय।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management)

15. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इसके प्रकार, कारण और निपटान की विधियाँ।16. ठोस अपशिष्ट का प्रभाव एवं पुनः उपयोग अपशिष्ट के पुनः उपयोग के लाभ और इसके तरीकों की जानकारी।17. योजना (प्लानिंग) योजना बनाने के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया।18. प्रबंधन के उद्देश्य, सूचना लेखन प्रबंधन लक्ष्य निर्धारण, रिपोर्ट लेखन और सूचनाओं का उपयोग।19. लोक प्रशासन का अर्थ परिभाषा, उद्देश्य, क्षेत्र, निजी और लोक प्रशासन का अंतर।20. प्रशासनिक प्रक्रिया योजना, संगठन, समन्वय, नियंत्रण, मूल्यांकन आदि।21. प्रबंधन का कार्य-बजट प्रक्रिया योजना निर्माण, नीति निर्धारण, बजट और संसाधनों का प्रबंधन।

महत्वपूर्ण अधिनियम और कानून

22. जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम) – 1974
23. वायु (प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम) – 1986
24. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम – 1986
25. भारतीय दंड संहिता – 1860
26. संपत्ति अंतरण अधिनियम – 1882

नीचे भाग दो छत्तीसगढ़ का सामान्य परिचय दिया गया है इसमें केवल दो भाग में सिलेबस को बांटा गया है और इन्हीं से प्रश्न एवं अंक निर्धारित किए जाते हैं और इन्हीं सिलेबस को तैयारी करेंगे। 

भाग-2: छत्तीसगढ़ का सामान्य परिचय

क्रम संख्याविषयविवरण (संक्षेप में)
1.भौगोलिक स्थितिसीमाएं, क्षेत्रफल, जलवायु
2.मानव संसाधनजनसंख्या, लिंगानुपात, जनजातियाँ
3.प्राकृतिक संसाधनवन, खनिज, फसलें, जल
4.उद्योगलघु, मध्यम, खनिज आधारित
5.शिक्षासाक्षरता, स्कूल, कॉलेज
6.स्वास्थ्ययोजनाएं, सेवाएं, संस्थान
7.यातायात और संचारसड़क, रेल, मोबाइल
8.पर्यावरणस्थिति और संरक्षण
9.प्रशासनिक ढांचापंचायत, तहसील, राज्यपाल
10.बुजुर्गजनस्थिति और योजनाएं
11.इतिहास और संस्कृतिनीचे उपविषयों में वर्णन
उपविषय क्रमविषयविवरण
11.1प्राचीन इतिहासवैदिक काल से मुगलों तक
11.2हैहय और कलचुरी वंशप्रमुख वंशों का शासन
11.31857 और स्वतंत्रता आंदोलनभूमकाल, किसान आंदोलन
11.4राज्य निर्माणसंगठन, मांग और निर्माण
11.5भारत और विश्व में भूमिकाछत्तीसगढ़ की पहचान
11.6लोक जीवनगीत, नृत्य, त्योहार
11.7जनजातियाँवेशभूषा, रीति-रिवाज
11.8सांस्कृतिक आदान-प्रदानविविधता में एकता
11.9धरोहरगुफा, मंदिर, स्थल
11.10जनसंख्याजनगणना के आँकड़े
11.11त्रिस्तरीय पंचायतग्राम, जनपद, जिला पंचायत

भाग-2: छत्तीसगढ़ का सामान्य परिचय

1. भौगोलिक स्थिति

छत्तीसगढ़ भारत के मध्य में स्थित एक राज्य है। इसकी सीमाएं सात राज्यों से जुड़ी हैं। यह एक पठारी और वन प्रदेश है। यहाँ कई नदियाँ हैं जैसे – महानदी, इंद्रावती, शबरी। राज्य की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।

2. मानव संसाधन

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ से अधिक है। यहाँ जनजातियों की संख्या अधिक है। प्रमुख जनजातियाँ – गोंड, मुरिया, बैगा, उरांव हैं। साक्षरता दर बढ़ रही है, और शहरी-ग्रामीण जनसंख्या संतुलित है।

3. प्राकृतिक संसाधन

यह राज्य खनिज, वन, जल और कृषि योग्य भूमि से भरपूर है। यहाँ चावल, गेहूं, दालें आदि फसलें उगाई जाती हैं। वनोपज (तेंदूपत्ता, बांस), पशुपालन, मत्स्य पालन भी आय के स्रोत हैं।

4. उद्योग

छत्तीसगढ़ में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र, बिजली संयंत्र, सीमेंट और एल्यूमिनियम उद्योग प्रसिद्ध हैं। कुटीर और खनिज आधारित उद्योग भी राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं।

5. शिक्षा

यहाँ प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थान मौजूद हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय लगातार विकसित हो रहे हैं। साक्षरता दर में भी वृद्धि हो रही है।

6. स्वास्थ्य

राज्य में सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएँ चल रही हैं।

7. यातायात और संचार

राज्य में रेल, सड़क और हवाई यातायात की सुविधा है। रायपुर और जगदलपुर में हवाई अड्डे हैं। मोबाइल, इंटरनेट, टीवी और रेडियो जैसी सुविधाएँ गाँवों तक पहुँच रही हैं।

8. पर्यावरण एवं संरक्षण

छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र बहुत अधिक है। यहाँ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

9. प्रशासनिक ढाँचा

राज्य में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल और विधानसभा होती है। प्रशासनिक व्यवस्था जिलों, तहसीलों और पंचायतों के माध्यम से चलती है।

10. बुजुर्गजन

राज्य सरकार बुजुर्गों के लिए पेंशन योजनाएँ और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है। वृद्धजन विशेष शिविर और कल्याण योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ का इतिहास और संस्कृति

1. प्राचीन इतिहास

छत्तीसगढ़ का इतिहास वैदिक काल से शुरू होता है। यहाँ फणिनागवंश, सोमवंश जैसे राजवंशों ने शासन किया। कलचुरी वंश की राजधानी रतनपुर थी।

2. हैहय और कलचुरी वंश

ये वंश छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक शासन करते रहे। कलचुरी काल में मंदिर, जलाशय और संस्कृति का विकास हुआ।

3. 1857 और स्वतंत्रता आंदोलन

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भूमकाल आंदोलन, किसान आंदोलन और कई क्रांतिकारी आंदोलनों ने जन्म लिया।

4. राज्य निर्माण आंदोलन

छत्तीसगढ़ राज्य की मांग वर्षों से चली आ रही थी। 1 नवंबर 2000 को इसे अलग राज्य का दर्जा मिला।

5. भारत और विश्व में भूमिका

छत्तीसगढ़ खनिज, बिजली उत्पादन, कृषि, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में भारत और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

6. लोक जीवन और लोक संस्कृति

यहाँ की संस्कृति में लोक गीत, नृत्य, त्योहार, देवता और परंपराएँ शामिल हैं। करमा, राउत नाचा, सुआ नृत्य बहुत प्रसिद्ध हैं।

7. जनजातियाँ और संस्कृति

यहाँ की जनजातियाँ अपनी अनोखी संस्कृति, रीति-रिवाज, वेशभूषा और भाषा के लिए जानी जाती हैं। वे प्रकृति प्रेमी होते हैं।

8. सांस्कृतिक आदान-प्रदान

राज्य में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग आपसी मेलजोल के साथ रहते हैं। यह विविधता में एकता का उदाहरण है।

9. प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर

सिरपुर, चित्रकोट जलप्रपात, दंतेवाड़ा मंदिर और कैलाश गुफाएं राज्य की पहचान हैं। पर्यटन के लिए ये आकर्षण का केंद्र हैं।

10. जनसंख्या

राज्य की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। यहाँ का जनसंख्या वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा है। जनगणना के अनुसार सामाजिक और आर्थिक वर्गीकरण होता है।

11. त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत मिलकर गाँव से लेकर जिले तक शासन चलाते हैं। यह लोकतंत्र की जड़ है।

Cg cmo vacancy new notification 2025 apply online तो इस प्रकार से सिलेबस दिखाए गए हैं और इन्हें सिलेबस को तैयारी करते हैं होने वाले CMO की वैकेंसी निकाल सकते हैं इन सिलेब्स को तैयार करेंगे मॉक टेस्ट लगाएंगे और नोट्स बनाइए तो मुझे उम्मीद है आपको सारी चीज यहां पर अच्छे से समझ आया होगा तो नीचे कमेंट बॉक्स किया गया है इसमें कमेंट करके हमें जरूर बताइए और इसे अपने दोस्तों में शेयर करें।

Important Links

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण निर्देश
1Jobayog.in पर यह सूचित किया जाता है की सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और बॉक्स में अपना राय जरूर दें और यदि जॉब देख रहें हैं तो Online /Offline आवेदन करने से पहले विभागीय अधिसूचना पढ़ लेना चाहिए।
2Candidate आवेदन करते समय विभाग को कोई भी गलत जानकारी न दें, अन्यथा उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
3इस पोस्ट को ग्रुप में अपने मित्रों, रिश्तेदारों या परिचितों के साथ शेयर करें।

हमारा प्रयास है कि आपके काम से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले आप तक पहुँचे। अगर आप हमारी जानकारी का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp को फॉलो करें और Telegram चैनल से जुड़ें।

Leave a Comment